August 3, 2026 5:02 pm

। श्री.नाकोड़ा हिंदी विद्यामंदिर एवं हाईस्कूल में अभिभावक सम्मेलन उत्साहपूर्वक संपन्न

okoइचलकरंजी : लोकहिरा न्यूज प्रतिनिधी:-नितीन दबडे

श्री नाकोड़ा एज्युकेशन सोसायटी द्वारा संचालित श्री नाकोड़ा हिंदी विद्यामंदिर एवं हाईस्कूल, इचलकरंजी में आज अभिभावक सम्मेलन अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु अभिभावकों, शिक्षकों एवं संस्था के मध्य अधिक प्रभावी समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से इस सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री नाकोड़ा हिंदी हाईस्कूल के मुख्याध्यापक श्री वि. ह. सपाटेजी ने प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए अभिभावक सम्मेलन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला तथा उपस्थित सभी अभिभावकों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रगति के लिए अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता, नियमित संवाद तथा विद्यालय से सतत संपर्क के महत्व पर विशेष बल दिया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री सुरेशकुमारजी ललवाणी ने अभिभावकों से संवाद करते हुए श्री नाकोड़ा एज्युकेशन सोसायटी द्वारा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न शैक्षणिक एवं भौतिक सुविधाओं, आधुनिक शैक्षणिक उपक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में अभिभावक, शिक्षक और संस्था – इन तीनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा परस्पर सहयोग, विश्वास और सतत संवाद के माध्यम से ही विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य निर्मित किया जा सकता है।

संस्था के कोषाध्यक्ष श्री अनिलजी छाजेड ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालयी शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, व्यायाम, पौष्टिक आहार तथा अनुशासित जीवनशैली के महत्व को स्पष्ट किया। उन्होंने विद्यालय में खेलकूद के क्षेत्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए अभिभावकों और विद्यालय के बीच संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने प्रत्येक अभिभावक से सप्ताह में कम से कम एक बार विद्यालय आकर अपने पाल्य की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी लेने तथा शिक्षकों से नियमित संवाद बनाए रखने का आग्रह किया।

सम्मेलन में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यार्थियों की शिक्षा, अनुशासन, अध्ययन, खेलकूद तथा अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के संबंध में संतोष व्यक्त किया। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक रचनात्मक सुझाव भी प्रस्तुत किए। संस्था के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने इन सभी सुझावों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए संतोषजनक उत्तर प्रदान किए।

इस अभिभावक सम्मेलन में श्री एच. बी. बागसार सर, सौ. पी. पी. पाटील मैडम, विद्यालय के समस्त शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। इस सम्मेलन के माध्यम से अभिभावकों, शिक्षकों एवं संस्था के मध्य समन्वय और अधिक सुदृढ़ हुआ तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक वातावरण का निर्माण होने की भावना उपस्थित सभी लोगों ने व्यक्त की।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!